हापुड़, फरवरी 12 -- आर्य समाज मंदिर हापुड़ में आयोजित ऋषि बोधोत्सव के अंतर्गत गुरूवार को प्रातःकालीन सत्र वैदिक यज्ञ के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यज्ञ ब्रह्मा धर्माचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक अग्निहोत्र कराया गया। यज्ञमान के रूप में चमन सिंह शिशोदिया, सुनील शर्मा, विवेक गर्ग, आकाश आर्य, राकेश गुप्ता एवं अजय गोयल रहे। यज्ञोपरांत शामली से पधारे यंत्रवादक सुभाष आर्य ने भगवान तेरी महिमा क्या खूब निराली है व प्रभु को न भूल नशे में न डोल जैसे प्रेरणादायी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। इसके पश्चात हिसार (हरियाणा) से पधारी बहन कल्याणी आर्या ने ईश्वर को भज प्राणी जो चाहे निज कल्याण, मानव जीवन मिलना, तू मान सुखद संयोग तथा धन्य है महर्षि वेद वीणा बजाकर गया जैसे भजनों के माध्यम से वैदिक चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.