गोरखपुर, नवम्बर 26 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज क्षेत्र के मलांव गांव में आयोजित छठवे दिन श्रीमद्भागवत कथा में वृन्दावन से आए कथा वाचक भोलेनाथ शुक्ल भगवान श्रीकृष्ण के वैराग्य पर आधारित प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा वाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण का सच्चा वैराग्य यही है कि मनुष्य जीवन में सेवा, सत्य और सदाचार को अपनाए और मोह-ममता से ऊपर उठकर समाज व मानवता के हित में कार्य करें। भगवान श्रीकृष्ण भोग और वैभव से परे, कर्तव्य और आत्मिक कल्याण को सर्वोपरि मानने वाले थे। उन्होंने जीवन के हर मोड़ पर वैराग्य को अपनाकर समाज को अनासक्ति का गूढ़ संदेश दिया। आगे उन्होंने कहा कि महल में पले-बढ़े श्रीकृष्ण ने लोककल्याण के लिए अपने सुखों का त्याग किया। उन्होंने द्वारका के शासन, महाभारत के युद्ध और अर्जुन के मोह-भंग के प्रसंगों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.