मेरठ, जनवरी 13 -- सरधना। सोमवार को चौक बाजार मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन शिखर बंद मंदिर में श्री कल्याण मंदिर विधान के 44वें दिन 43 वां विधान विधिवत रूप से संपन्न किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। विधान आचार्य श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। विधान में में शांति धारा की बोली शीला देवी के स्मृति में प्रवीण जैन, रेखा जैन, आयुषी जैन, अमीषा जैन, अनुष्का जैन को प्राप्त हुई। दूसरी बोली पूनम जैन, अभिषेक जैन, शिवी जैन को मिली। प्रवचन देते हुए महाराज ने कहा कि मनुष्य को सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। प्रवीण जैन ने बताया कि मंगलवार को कल्याण मंदिर विधान का आखिरी दिन रहेगा। बुधवार के दिन हवन करके समापन किया जाएगा। विधान विधानचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.