जहानाबाद, अप्रैल 7 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड के इक्किल स्थित ठाकुरबाडी परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कतरासीन आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कथा के पहले दिन कुरु वंश के इतिहास के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। स्वामी जी ने कौरव ,पांडव उत्पत्ति के साथ मामा शकुनी के प्रसंग के बारे में विस्तार से बताया। पांडवों को जुआ के कारण कोई दुर्गति के बारे में बताया और जो बाद में महाभारत युद्ध का कारण बना। उन्होंने कहा कि जुआ किसी भी तरह का हो वह मनुष्य को नाश कर देता है जुआ खेलने वाले लाभ के चक्कर में पागल जैसी स्थिति में पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि संसार दुख का सागर है। संसार में कोई किसी का अपना नहीं होता सिर्फ अपना कर्म ही अपना होता है। इसलिए मनुष्य को अधिक माया मोह में नहीं फंसना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.