मैनपुरी, फरवरी 17 -- कस्बा के ग्राम ऊंचा इस्लामाबाद में प्रधान मंजू श्याम तिवारी के आवास पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को वृंदावन धाम के कथाव्यास धनवंतरी महाराज ने कहा कि मनुष्य के दुखों का कारण उसकी मन में विरक्ति का न होना है। संसार का हर व्यक्ति कर्म करता है परंतु उसके कर्मों से उन्हें सुख न मिलकर दुख प्राप्त होता है। पशु-पक्षियों को यदि उनका भोजन मिल जाए तो वह ज्यादा व भविष्य की आशा नहीं करते हैं, उनका मन भर जाता है। परंतु मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जिसको जितना भी दिया जाए उसका मन नहीं भरता है। कथा में आचार्य ने मनु सतरूपा, वराह अवतार की कथा भी विस्तार से सुनाई। इस दौरान आसपास गांव के श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...