बस्ती, जनवरी 24 -- बस्ती। जिले में स्थित श्रीबाबा झुंगीनाथधाम में सात दिवसीय सरस संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया। श्रीश्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन में कथा व्यास दयानिधि गोस्वामी ने कहा कि जिसका शरीर सुन्दर है, किन्तु हृदय विष से भरा हुआ है वही पूतना है। पूतना का विनाश होने पर ही कृष्ण मिलन हो पाता है। जीव भगवान की शरण ले तो उसके सभी पाप दूर हो जाते है। 'सन मुख होय जीव मोहि जबही। जन्मकोटि अघ नाशहुं तबही। मनुष्य एक-दूसरे को देव रूप मानने लगें तो कलयुग, सतयुग बन सकता है। भजन के लिए अनुकूल समय की प्रतीक्षा न करो, कोई भी क्षण भजन के लिए अनुकूल है। प्रत्येक क्षण को सुधारोगे तो मृत्यु भी सुधरेगी। इस दौरान यज्ञाचार्य मनोज पाण्डेय ने विधिविधान से पूजन अर्चन कराया। यज्ञ के आयोजक पं. ध्रुवचन्द्र पाठक व यज्ञ यजमान डीएम तिवारी, विनोद पाण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.