रांची, अगस्त 14 -- रांची, संवाददाता। इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के पूर्व डीजीएम आशुतोष कुमार, उनकी पत्नी चयनिका कुमारी और रिश्तेदार केशव वत्स के खिलाफ दो करोड़ से अधिक के मनी लाउंड्रिंग मामले में पीएमएलए कोर्ट में ईडी की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में पहली गवाही दर्ज कराई गई। मामले में पांच मार्च को आरोप तय किया गया था। आठ निर्धारित तिथियों बाद ईडी ने गवाही दर्ज कराई। अगली सुनवाई की तारीख 10 सिंतबर निर्धारित की गई है। आशुतोष कुमार पर इंडो डेनिश टूल रूम में विभिन्न पदों पर काम करते हुए अपने पद का दुरुपयोग करके भ्रष्टाचार से प्राप्त धन से दो करोड़ 4 लाख 18 हजार 428 रुपए मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप है। उनको अपराध की आय को छिपाने की प्रक्रिया में सीधे तौर पर संलिप्त पाया गया है। बता दें कि ईडी ने सीबीआई के दर्ज मामले में आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.