मुंगेर, फरवरी 1 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के सजुआ गांव स्थित मनी पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुल्तानगंज के हथियोक गांव निवासी स्व.शिवनंदन यादव का 39 वर्षीय दिव्यांग पुत्र धीरेंद्र यादव था। वह सजुआ अपने पैतृक गांव आया था। रविवार के अहले सुबह वह पोखर शौच के लिए गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर पड़ा। शव उपलाने पर लोगों ने देखा और परिजन को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव निकाला। सूचना मिलने पर असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतक धीरेंद्र पश्चिम बंगाल के सियालदह स्थित एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कार्यरत था। परिजन ने बताया कि धीरेंद्र 15 दिन पहले अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए पश्चिम बंगा...