रांची, फरवरी 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विद्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग अनगड़ा में सोमवार को एएनएम जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। इस दौरान सभी नए प्रशिक्षुओं का स्वागत किया गया। कॉलेज के निदेशक विद्या सिंह ने कहा कि नर्सिंग जनसेवा से जुड़ा कार्य है। यहां बगैर भेदभाव किए मरीजों की सेवा करने की भावना प्रत्येक नर्स में होना चाहिए। मौके पर मनीष साहू मिस्टर फ्रेशर्स और रवीना कुमारी मिस फ्रेशर्स चुनी गई। मौके पर रवीश कुमार और गणेश वर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.