नई दिल्ली, फरवरी 28 -- प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, उनसे जुड़े हर इंसान को गर्व होता है। खासकर उनकी मां मधु जब प्रियंका की जर्नी पर बात करती हैं तो चेहरे पर अलग ही रौनक होती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने प्रियंका की कई सारी खूबियां गिनवाईं। इस दौरान यह भी कहा कि प्रियंका अपनी जिंदगी में नेगेटिविटी और नेगेटिव लोग नहीं बढ़ातीं। इसका एक उदाहरण भी सामने आया कि कैसे मनीष मल्होत्रा ने प्रियंका की बुराई का मैसेज उन्हीं को भेज दिया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी।मनीष से हो गई गलती प्रियंका चोपड़ा सबका दिल जीतना जानती है। लहरें रेट्रो से बातचीत में उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताया कि कई मामलों में वह बिल्कुल अपने पापा पर पड़ी है। इस बीच मधु चोपड़ा को एक इंटरव्यू के बारे में याद दिलाया गया। इसमें मनीष मल्होत्रा ने ही ...