हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल में मनीष कार्की को हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है। उनके चयन पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती सहित वरिष्ठ नेताओं काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, खड़क सिंह बगडवाल, भुवन बिष्ट, भुवन चंद्र जोशी, श्याम सिंह नेगी, नारायण दत्त तिवारी, मोहन सिंह नेगी, हरीश मेवाड़ी, उत्तम बिष्ट, अशोक बोरा, चंदन लोधियाल, रवि बोरा, रवि वाल्मीकि समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी। आशा व्यक्त की कि मनीष के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी में जोश व ऊर्जा का संचार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...