पलामू, सितम्बर 24 -- मेदिनीनगर। राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति ने पलामू जिले की कमान मनीष ओझा को सौंप दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष विकास दुबे के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से लिया गया यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के निर्देश पर हुआ। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर दिलीप तिवारी को सचिव तथा कृष्ण कन्हैया दुबे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही निर्देश दिया गया है कि एक माह के भीतर संपूर्ण जिला कार्यसमिति गठित कर प्रदेश अध्यक्ष को उपलब्ध कराई जाए। नवरात्र के प्रथम दिन मेदिनीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश संरक्षक मनु प्रसाद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी और उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला ने माला, अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.