गाजीपुर, जुलाई 3 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस और फायर खेलों में तीरंदाज खिलाड़ी मनीष दुबे ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनीष दुबे के बड़े भाई कोच और सूबेदार सतीश दुबे ने बताया कि मनीष ने 3डी तीरंदाजी और टारगेट तीरंदाजी में स्वर्ण पदक, फील्ड तीरंदाजी में रजत पदक अपने नाम किया है। मनीष अपने तीसरे और आखिरी फील्ड आर्चरी इवेंट में 254 स्कोर किए। वहीं अमेरिका के खिलाड़ी ने 255 स्कोर कर स्वर्ण पदक लिया और मनीष ने रजत पदक प्राप्त किया है। बताया कि परिवार के सदस्यों एवं शुभ चिंतकों ने प्रोत्साहन के लिए बाधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...