मेरठ, मार्च 25 -- भावनपुर। गोकलपुर निवासी मनीष की ऐलानिया हत्या के बाद एसएसपी ने 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और पोस्टमार्टम के बाद गढ़ रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्यारोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। गंगानगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने पांच घंटे में हत्यारोपियो की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए कागज पर अपने हस्ताक्षर किए, जिसके बाद जाम खोला गया। गोकलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे मनीष पुत्र ओमप्रकाश की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनीष के पिता ने शिवम, हर्ष, दीपू और एक अन्य के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मनीष के पिता का कहना है रात में दीपू एक अन्य साथी के साथ घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.