पटना, मार्च 29 -- बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा नहीं देंगे। गुरुवार को उन्होंने बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया था, लेकिन एक दिन बाद अपना फैसला वापस ले लिया। मनीष कश्यप ने कहा कि सारण जिले में उनके यूट्यूब चैनल सच टॉक्स समेत 11 चैनलों पर एफआईआर की सूचना मिली थी। इससे आहत होकर उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा देना की घोषणा कर दी थी। लेकिन, बाद में पता चला कि एफआईआर नहीं हुई, सिर्फ नोटिस दिया गया है। बीजेपी नेता मनीष कश्यप शुक्रवार को अपनी गिरफ्तारी देने छपरा पहुंचे। सारण पुलिस से बातचीत के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में उनका नाम लेकर एफआईआर होने का दावा किया था। मगर, पुलिस ने उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं की थी। सिर्फ 11 चैनलों को नोटिस भेजा गया है। दिघवारा में महिलाओं से कथित मारपीट के मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.