पटना, मार्च 28 -- बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उनके यूट्यूब चैनल सच टॉक्स समेत 11 चैनलों पर छपरा में हुई एफआईआर से वे भड़क गए। यूट्यूबर ने ऐलान किया कि वह शुक्रवार को भाजपा छोड़ देंगे और उसके बाद छपरा जाकर गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की आवाज उठाने के चलते उनके और अन्य यूट्यूब चैनलों पर सारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। बता दें कि मनीष कश्यप ने पिछले साल ही बीजेपी ज्वाइन की थी। मनीष कश्यप ने गुरुवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट कर भाजपा छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सारण जिले के दिघवारा में होली पर हुड़दंग करने और थाने को घेरने के मामले में पुलिस ने महिलाओं की पिटाई की थी। इससे संबंधित वीडियो उन्होंने अपने चैनल पर पोस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.