कौशाम्बी, मई 18 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष मिश्र व राजेश साहनी को कौशांबी का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार स्वागत करते हुए विशेष बैठक का आयोजन किया। इस दौरान दोनों नेताओं की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के प्रति आभार प्रकट किया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि मनीष मिश्र और राजेश साहनी पहले से ही कौशांबी कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। यह दोनों नेता मेहनती, समर्पित और कार्यकर्ताओं से गहरे व्यक्तिगत संबंध रखते हैं। इनकी उपस्थिति से न केवल संगठनात्मक मजबूती मिलती है बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ता है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र त्रिपाठी, राम बहादु...