गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- मोदीनगर। हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस चैपियनशिप में मोदीनगर निवासी मनीषा शर्मा ने 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। मनीषा शर्मा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय कोच पारुल त्यागी को दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियां भी अब देश में खेलों में अपना परचम लहरा रही हैं। सोमवार को मोदीनगर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर अमित त्यागी, शगुन, कृष्ण, अवंतिका नेहा, सलोनी त्यागी, रोहित, यश सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.