गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। आईपीएफ (इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन) द्वारा आयोजित सुब्रता क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में वसुंधरा की मनीषा जोशी पोखरियाल ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। हरिद्वार में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने मास्टर्स कैटेगरी 40 से अधिक में रजत पदक हासिल किया। जोशी ने पाच खिलाड़ियों के बिच कड़े मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप कड़े मुकाबलों के लिए जानी जाती है, जिसमें विभिन्न राज्यों के चयनित और अनुभवी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। मास्टर्स कैटेगरी में कुल पांच प्रतिभागियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मनीषा जोशी पोखरियाल ने अपनी ताकत, तकनीक और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी यह उपलब्धि इस बात का...