रुद्रपुर, मार्च 12 -- खटीमा। लायंस क्लब खटीमा सिटी ने महिला शक्ति सम्मान 2025 का आयोजन किया। इसमें मनीषा बिष्ट और देवकी देवी को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मनीषा बिष्ट खटीमा में महिला गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। देवकी देवी खटीमा में ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार की आवीजिका चला रही हैं। इस दौरान लायंस क्लब खटीमा सिटी के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, जितेंद्र बत्रा, संजय गुप्ता, बीसी जोशी, राजकुमार, हरमीक सिंह, महेश कोहली, नरेंद्र रौतेला, दीवानी, सुधीर अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, जगदीश शर्मा, डॉ.विनोद विश्वकर्मा, राहुल कंसल, दीवानी चंद, अमित अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.