धनबाद, अगस्त 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड आंदोलनकारी मनींद्रनाथ मंडल की 75वीं जयंती स्टीलगेट में मनायी गई। इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों समेत कई नेताओं ने मनिंद्रनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में धनबाद जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, अलाउद्दीन अंसारी समेत कई नेता उपस्थित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि मनींद्रनाथ ने झारखंड की अस्मिता और अधिकार के लिए संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया। उनकी कुर्बानी को झारखंड की जनता कभी भुला नहीं सकती है। मौके पर मनींद्रनाथ मंडल की पत्नी रेखा मंडल, झामुमो नेता अमित महतो, खेदन महतो मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.