गाजीपुर, मार्च 16 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को मनिहारी ब्लाक सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर परिसर में गहमागहमी बनी रही। दो वर्षीय ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव में जय प्रकाश यादव ने आठवीं बार विजय प्राप्त करते हुए हैट्रिक लगाई। जयप्रकाश भारती मंत्री, तो प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी प्रकार सम्प्रेक्षक नन्दलाल राजभर, संगठन मंत्री जितेंद्र मौर्या निर्विरोध चुने गए। परिणाम की घोषणा होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल पहनाकर और अबीर-गुलाल उड़ाकर प्रसन्नता जताई गई। चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और सफाई कर्मचारियों के हितों में कार्य करने के प्रति कटिबद्धता जताई। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.