अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- चौखुटिया। दिसंबर माह में ग्राम पंचायत जमनिया की महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया था ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के निर्देश पर ग्रामीणों ने झाड़ी कटान का कार्य किया, लेकिन अब तक उसका भुगतान नहीं हो सका है। आक्रोशित ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। शनिवार को भी चौथे दिन प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने रोष जताया। कहा कि अभी भी क्षेत्र में भालू की चहल कदमी बनी हुई है। 16 दिसंबर को ग्राम पंचायत की दो महिलाओं को भालू ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल को जाने वाले रास्ते व आसपास की सफाई में झाड़ी कटान के लिए कहा था। ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र में झाड़ी कटान कर सफाई की गई, लेकिन आज तक कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही हर परिवार को चारा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक चारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.