मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती बीते दो दिन से लापता है। उसके परिजन मंगलवार को इसकी शिकायत लेकर सदर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एक सहेली के संपर्क में थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि सहेली डांसर का काम करती है। शायद उसी के साथ वह चली गई है। मनियारी थाने की पुलिस ने उन्हें सदर थाने में शिकायत करने को कहा है। वहीं, पुलिस की जांच में लापता युवती का लोकेशन पूर्वी चंपारण के अरेराज में मिला है। उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.