बगहा, जनवरी 7 -- जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के मनियारी बरदाहां गांव में अवैध निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में एक पक्ष के प्रभु सहनी ने आरोप लगाया है कि संबंधित भूमि की विधिवत डिग्री अनुमंडल कार्यालय बेतिया द्वारा प्राप्त होने के बावजूद छठु सहनी द्वारा जबरन अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जबकि इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध निर्माण करा रहे लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है,जिससे तनाव का माहौल बन गया है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया गया,तो स्थिति और बिगड़ सकती है। वहीं,प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.