मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के छपकी गांव निवासी कमलदेव राय के 30 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार की मौत सड़क दुर्घटना से झारखंड के जमशेदपुर स्थित टेल्को गेट के पास सोमवार की देर रात हो गई। मंटू वहां पर साइजर इंटरप्राइज कंपनी की गाड़ी का खलासी था। मरीचा के पूर्व मुखिया हरिनंदन कुमार पप्पू ने बताया कि टेल्को पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना दी। बताया कि वह देर रात खाना खाकर सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान किसी वाहन में पीछे से धक्का मार दिया। सिर कुचल जाने से उसकी मौत हो गई। रात में जब पुलिस को जानकारी मिली तो उसके पॉकेट में आधार कार्ड मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। शव अभी नहीं पहुंचा है मंटू को एक पुत्री और एक पुत्र है। घटना से गांव में मातम है...