समस्तीपुर, मार्च 11 -- विद्यापतिनगर। ज़िला का एक मात्र महिला हितैषी ग्राम पंचायत मनियारपुर के महादलित सामुदायिक भवन के प्रांगण में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया बेबी देवी ने की। ग्राम सभा का शुभारंभ डीपीएम सुलेखा कुमारी, बीडीओ महताब अंसारी, बीपीआरओ अमित कुमार एवं बीपीएम अनिल कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अधिकारियों को बुके देकर मुखिया बेबी देवी ने स्वागत किया। संबोधित करते हुए मुखिया बेबी देवी ने महिलाओं के आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...