बांका, फरवरी 7 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड के अंतर्गत मनियां पंचायत में पैक्स का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें पैक्स अध्यक्ष पद पर गोपाल यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रारंभ में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव की तिथि शुक्रवार निर्धारित की गई थी, लेकिन एक अन्य प्रत्याशी इंद्रदेव यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद गोपाल यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया और मतदान आयोजित नहीं किया गया। वहीं प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए भी सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। निर्वाचित सदस्यों में नागेश्वर यादव, सीतावी, राजू यादव, प्रमोद यादव, शंभू यादव, सत्या देवी, सरिता देवी, शांति देवी, फुदकी देवी, दुनिया देवी और सुशील हेंब्रम शामिल हैं। निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रखंड मुख्यालय मे...