बलिया, फरवरी 17 -- बलिया। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को मनियर इलाके में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 30 लीटर कच्ची दारु बरामद किया तथा लहन, भट्ठियों और उपकरणों को नष्ट किया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही तस्कर भागने में कामयाब हो गये। आबकारी टीम को मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टूकड़ा नम्बर एक और दो तथा ककरघट्टा में कच्ची शराब बनाने की शिकायत मिली थी। इस आधार पर टीम मंगलवार को वहां पर पहुंची। बताया जाता है कि सरयू नदी के किनारे दियारा में झुरमुटों के बीच भट्टी पर शराब बन रही थी। तस्कर टीम के पहुंचने की भनक लगते ही फरार हो गये। इसके बाद जवानों ने भट्ठियों, लहन और उपकरणों को नष्ट कर दिया। आबकारी विभाग के लोगों का कहना है कि इस इलाके में कई बार कार्रवाई हो चुकी है। कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद तस्कर दोबारा शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.