लातेहार, जनवरी 6 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सभी लैंपसो में चल रही धान खरीदारी को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों को ताक पर रखकर प्रति क्विंटल धान में पांच किलो तक की अवैध कटौती की जा रही है, जो सीधे-सीधे किसानों के हक पर डाका डाला जा रहा है। इस मनमानी से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में कुरूंद गांव के किसान विजय यादव ने बताया कि नमी के नाम पर 5 से 6 किलो प्रति क्विंटल के हिसाब से कटौती किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि नियमों की आड़ में लैंपस कर्मी द्वारा मनमर्जी की जा रही है। उनका कहना है कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो कई चौंकाने वाले राज सामने आ सकते हैं। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सरवन राम ने स्पष्ट रूप से...