लातेहार, फरवरी 5 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड के मटलौंग गांव में घर के वायरिंग बिजली तार के शॉर्ट सर्किट से सत्येंद्र लोहरा के घर में अचानक आग लग गई। जिससे पीड़ित परिवार को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मटलौंग गांव निवासी सत्येंद्र लोहरा के घर में अचानक बिजली तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े तथा जरूरी कागजात जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के समय घर के सदस्य किसी जरूरी काम से बाहर गए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित सत्येंद्र लोहरा ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.