लातेहार, जनवरी 31 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड के जेरुआ गांव के दर्जनों राशन कार्डधारियों को पिछले पांच महीनों का अनाज नहीं मिलने के कारण भारी आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित कार्डधारियों ने शुक्रवार को बीडीओ संदीप कुमार को आवेदन सौंपा है और जल्द समाधान की मांग की है। कार्डधारी भूखन सिंह ने बताया कि शबाना स्वयं सहायता समूह की दुकान निलंबित होने के बाद लगभग एक वर्ष तक राशन जीतन यादव के माध्यम से मिलता रहा, लेकिन अचानक जीतन यादव ने राशन देने से इनकार कर दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के राशन बंद कर देना गरीब परिवारों के साथ अन्याय है, जिससे उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं डीलर जतन यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शबाना स्वयं सहायता समूह का जनवरी माह का आवंटन शून्य है, ऐसे में कार्डधारियों को राशन हम कहां से दें। हालांकि कार्डध...