समस्तीपुर, फरवरी 8 -- सरायरंजन। मनिकपुर पंचायत अंतर्गत पॉटी पुलिया के निकट नवनिर्मित यात्री शेड का उद्घाटन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ,मुखिया हितेश पटेल ने किया। लोगों ने बताया की यहां एक यात्री शेड का बहुत ही आवश्यकता थी। यहां शेड बनाने को लेकर जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार से आग्रह किया गया था। मौके पर लालो साह, दिलीप सहनी, मंटून सहनी, चंद्रकांत सहनी, आदिल इमाम, अरुण सहनी, प्रमोद राय, विशेश्वर महतो, विश्ववंधू राय आदि मौजूद थे। सरायरंजन में डाकपाल को दी गई विदाई सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के सरायरंजन डाक आफिस में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरिलोचनपुर गांव निवासी रघुनाथ शर्मा को डाक कर्मियों ने अंग वस्त्र, फुल माला पाग आदि देकर सम्मानित किया। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की ये वर्ष...