जहानाबाद, जून 1 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ का जिला सम्मेलन महासंघ भवन अरवल में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मनिंद्र कुमार ने की। इस सम्मेलन में महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र की सरकार कर्मचारियों की हकमारी कर रही है। हम सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। कार्यपालक सहायक विगत 14 वर्षों से सरकारी सेवा में लगे हुए है परंतु इनका शोषण लगातार किया जा रहा है। अभी भी इनको नियोजन का दंश झेलना पड़ रहा हैं। हम सरकार से मांग करते है कि कार्यपालक सहायकों को भी वेतनमान दिया जाए। इस सम्मेलन में जिला कमिटी अरवल का पुनर्गठन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष मनिंद्र कुमार, जिला सचिव श्रीराम पाठक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.