गुड़गांव, जनवरी 12 -- गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम और पड़ोसी जिले रेवाड़ी में ठंड ने सोमवार को लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। शिमला और मनाली से भी मिलेनियम सिटी सर्द रही। सोमवार को गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री जबकि और मनाली का 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। गुरुग्राम के सेक्टर-70, 74 और 37 के आसपास के खुले मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के इतिहास में 90 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है। इससे पहले जनवरी 1935 में इस क्षेत्र का तापमान 0.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। यह जानलेवा ठंड सुबह तीन बजे से साढ़े पांच बजे के बीच अपने चरम पर थी। आलम यह था कि सुबह जब लोग जागे, तो पार्क में घास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.