मनाली, जनवरी 25 -- 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में बर्फबारी से बुरा हाल है। गणतंत्र दिवस के लंबे सप्ताहांत के दौरान फिसलन भरी सड़कों और भारी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही के कारण 15 किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम हो गया।20 KM के लिए 10-15 हजार रुपए मांग रहे टैक्सी चालक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बंद होने से पर्यटकों ने निजी टैक्सी चालकों पर अधिक किराया वसूलने का आरोप भी लगाया। दिल्ली के एक पर्यटक लक्षित ने बताया कि टैक्सी चालक मनाली और पटलीकुहाल के बीच 20 किलोमीटर की यात्रा के लिए 10000 से 15000 रुपए मांग रहे हैं।600 से अधिक पर्यटक फंसे मनाली के पास 600 से अधिक पर्यटक फंस गए। ट्रैफिक ठप होने से इनमें से कई को रात अपनी गाड़ियों में ही बितानी पड़ी।1200 से अधिक मार्गों पर बस सेवाएं निलंबित शिमला जिले के बड़े ह...