औरंगाबाद, अक्टूबर 8 -- दाउदनगर प्रखंड के मनार पंचायत के विद्यालयों के लिए आयोजित मात्रा मेला उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सीआरसी नवरत्नचक परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से कक्षा तीन के 17 विद्यार्थी और 10 शिक्षकों ने भाग लिया। बच्चों ने टी.एल.एम. सामग्री की सहायता से रोचक गतिविधियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन बीइओ विकास कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रखंड मास्टर प्रशिक्षक डॉ. अशोक कुमार, मृदुला सिन्हा, प्रभात कुमार, दाउदनगर प्रखंड समन्वयक राहुल खान और इब्राहिम अमीर अब्दुल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...