गंगापार, दिसम्बर 13 -- क्षेत्र के स्व सरयू प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज, आमीरपुर में शनिवार को संस्थापक दिवस एवं सप्ताह समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवींद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संजय श्रीनेत पूर्व अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, प्रशांत सिंह पूर्व विधायक, हंडिया मौजूद रहे। अतिथियों ने संस्थापक स्वर्गीय सरयू प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...