देवरिया, अगस्त 19 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के मझौली मोड़ के समीप विहिप का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश सिंह ने कहा विहिप का उद्देश्य अखंड भारत का निर्माण करना है। विहिप का कार्य अनवरत चलता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में 1992 के कारसेवा मे शामिल रहे कारसेवकों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को प्रांत सह प्रचार प्रमुख मंतेश्वर मिश्र, रामदास राजभर, अमरजीत कुशवाहा, प्रदीप पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। समारोह का संचालन जिला मंत्री योगेश शर्मा एवं अध्यक्षता नागेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जयनाथ, छेदी जायसवाल कुशवाहा, राजकुमार शाही, सुमित कुशवाहा, अरुण शर्मा, रामसनेही, अभय सिंह, अतुल मिश्र, दिलीप कुशवाहा, अमरेश सिंह बबलू, हृदयानंद सिंह, अवनीश ...