मुंगेर, दिसम्बर 29 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। रविवार, 28 दिसंबर को जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान, मुंगेर में मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक पासवान की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष अशोक पासवान द्वारा पार्टी का झंडा फहराकर की गई तथा जयघोष के साथ पार्टी का नारा बुलंद किया गया। उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक पासवान ने कहा कि, भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देशप्रेमी देशवासियों के सहयोग से अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में भी विकास के सभी क्षेत्रों में कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.