पलामू, फरवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि ।पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के मुर्दोही के जंगली इलाके में वन भूमि पर की जा रही अवैध पोस्ता की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को मनातू थाना की पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान करीब छह एकड़ क्षेत्र में पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह खेती घने जंगल और दुर्गम क्षेत्र में की जा रही थी, ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके। अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन अवैध खेती में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। नाम-पता के सत्यापन के बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वाद दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी क...