पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर। मनातू थाना क्षेत्र के झांटी जंगल में लगभग 4 एकड़ में लगाए गए पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया। एसपी रीष्मा रमेशन के आदेशानुसार मनातू थाने की पुलिस एवं वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती को रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसी के तहत अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि अगर कहीं अवैध नशे से संबंधित गतिविधियां संचालित हो रही हों तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.