पलामू, फरवरी 11 -- मेदिनीनगर। मनातू थाना क्षेत्र के करमा और गरवट गांव के पास के जंगल में करीब छह एकड़ वन भूमि पर लगाए गए पोस्ता की फसल को बुधवार को नष्ट किया गया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने फसल को नष्ट किया। मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ वन विभाग के अधिकारी दोनों गांव में पहुंचकर विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत फसल को नष्ट किया। पोस्ते की अवैध खेती में संलिप्त लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...