गौरीगंज, अगस्त 5 -- अमेठी। मंगलवार को आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में राजर्षि रणंजय सिंह की पुण्यतिथि वैदिक मंत्रोचार व हवन-पूजन के साथ मनाई गई। पूजन अर्चन का कार्यक्रम डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बुढ़ऊ महाराज को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि हम सब आज धर्म प्रचार, शिक्षा प्रसार व समाज सुधार का भाव जागृत करने वाले राजर्षि रणंजय सिंह के प्रयासों के कारण ही अमेठी को शिक्षा के क्षेत्र में लहुरी काशी के रूप में देख पा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.