हजारीबाग, अप्रैल 20 -- बरही, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। महात्मा हंसराज की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ़ ने महात्मा हंसराज के शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। बताया कि डीएवी आंदोलन की नींव रखने और आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों को जोड़ने का उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं के बीच भजन, भाषण और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दयानंद हाउस, विवेकानंद हाउस और एनडी ग्रोवर हाउस विजेता और हंसराज हाउस उपविजेता रहा। संगीत प्रतियोगिता में प्रथम श्रेया अभिरामी हंसराज हाउस, द्वितीय हर्षवर्धन दुबे विवेकानंद हाउस, तृतीय आदया सिंह और रुबी कुमारी हंसराज हाउस रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.