साहिबगंज, अगस्त 18 -- कोटालपोखर। प्रखंड के मयूरकोला, विजयपुर,पथरियां सहित कई गांव में मनसा पूजा का आयोजन प्रतिमा स्थापित कर की गई थी। मनसा प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार से शुरू हो गया। गाजे बाजे के साथ मनसा प्रतिमाओं का विसर्जन समीप के तालाब व नदी में किया जा रहा है। विसर्जन जुलूस में शामिल भक्त श्राद्धालूओं ने देवी मनसा जयकारे लगाते हुते गांव भ्रमण कराते विसर्जन कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...