लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- धौरहरा विकास खंड की ग्राम पंचायत सरसवा में नवनिर्मित मनरेगा हाट बाजार व ग्राम पंचायत हरदी में बने आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन बीडीओ संदीप कुमार तिवारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी, प्रधान मौजूद रहे। बीडीओ संदीप तिवारी ने बताया कि मनरेगा हाट बाजार से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और विपणन की सुविधा मिलेगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण व स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं बेहतर रूप से मिल सकेंगी। इस दौरान ग्राम प्रधान इंद्रा देवी सहित कर्मचारी शोयब अंसारी, मुन्ना लाल, प्रेम पाल सिंह, सगीर अहमद उस्मानी, अमित वर्मा, सुरेश चंद्र, रमेश कुमार और आशुतोष पाण्डेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...