हमीरपुर, दिसम्बर 17 -- मौदहा, संवाददाता। मनरेगा योजना का नाम बदले जाने से आहत कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने कहा कि महात्मा गांधी का जब तक नाम योजना में नहीं जोड़ा जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम निरस्त करने पर स्थानीय कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष अहमद हसन के नेतृत्व में कस्बे के गांधी पार्क पर एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों ने मौन रहकर विरोध जताया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अहमद हसन ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार इस योजना को पुन: लागू नहीं करती तब तक यह विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद जाकिर, गुलाम मुर्तजा सलीम मजदूर, विवेक चंद्र, राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.