काशीपुर, जनवरी 30 -- काशीपुर, संवाददाता। महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को वार्ड 25 में महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेसियों ने मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना से राष्ट्रपिता का नाम हटाना उनके व्यक्तित्व और ऐतिहासिक योगदान को कम करने की एक साजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस बापू के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और इस नाम को बहाल करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी। यहां एआईसीसी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.