पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने रविवार को मेदिनीनगर स्थित अपने आवासीय परिसर में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ विकसित भारत-गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) कानून की चर्चा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (मनरेगा) के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार के कारण इसे केवल गड्ढा खोदने और भरने की योजना की पहचान बन चली थी। विभिन्न राज्यों के सांसदों ने इसमें आमूल-चूल परिवर्तन की सलाह दी थी जिसपर गंभीरता से विमर्श करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वीबी-जी राम जी कानून को देश के सामने लाया है। पलामू सांसद शनिवार को मेदिनीनगर के पलामू परिसदन में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया था जबकि रविवार को कार्यकर्ताओं ...